उत्तर रेलवे द्वारा लखनऊ स्टेशन पर कोनकोर्स कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य का असर उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई सेवाओं पर पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19201, भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट रेलसेवा दिनांक 18.05.26, 25.05.26, 01.06.26, 08.06.26, 15.06.26 एवं 22.06.26 को भावनगर टर्मिनस से प्रस्थान करने के बाद परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी।

रेलसेवा निर्धारित मार्ग के स्थान पर वाया कानपुर सेंट्रल स्टेशन-ऐशबाग स्टेशन-मल्हौर स्टेशन-बाराबंकी स्टेशन होकर संचालित की जाएगी। परिवर्तित मार्ग के दौरान यह रेलसेवा ऐशबाग स्टेशन तथा बादशाहनगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

लखनऊ स्टेशन पर चल रहे कोनकोर्स कार्य के कारण लागू यह अस्थायी व्यवस्था यात्रियों की सुविधा और रेल संचालन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति और परिवर्तित मार्ग की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story