भरतपुर। केके गुप्ता ने जिले के शहरी निकायों के अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक ली। मंगलवार को निगम के सभागार में स्वच्छता को लेकर बैठक आयोजित हुई।


बैठक में उपस्थित अधिकारी

बैठक में निम्नलिखित अधिकारी और सफाई निरीक्षक मौजूद रहे:

  • डीडीआर रीछपाल सिंह बुरडक
  • निगम सचिव विजय प्रताप सिंह
  • पवन गुप्ता
  • तेजराम मीना
  • योगेश पिप्पल
  • निकायों के ईओ

निरीक्षण और स्वच्छता अभियान

निकायों की बैठक से पहले गुप्ता ने मंगलवार सुबह शहर के कचरा निस्तारण केंद्र, शहर की सड़कों और वार्डों में स्वच्छता को लेकर निरीक्षण किया।


प्रमुख निर्देश और रणनीति

बैठक में गुप्ता ने कहा कि:

  • "अधिकारी और कर्मचारी वार्ड में जाए, वार्डों में टीम बनाए और प्रतिदिन वार्डों का निरीक्षण किया जाए।"
  • "निकाय कार्मिक शहर में प्रेक्टिकल होकर काम करे।"
  • "शहर में आमजन को जोड़ने के लिए स्वच्छता की आईआईईसी एक्टिविटि होनी चाहिए।"
  • "गंदगी करने वालो पर जुर्माना लगाना शुरू करे। एक बार काम शुरू करे, जनता अपने आप जुड़ेगी।"
Next Story