जयपुर में ‘भारतविस्तार’ का शुभारंभ करेंगे शिवराज सिंह चौहान और भजनलाल शर्मा
केंद्र सरकार की एआई आधारित संवादात्मक प्रणाली से किसानों को फसल परामर्श, मौसम पूर्वानुमान और मंडी मूल्यों जैसी समग्र कृषि सेवाएँ एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।

जयपुर, 16 फरवरी। कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘भारतविस्तार (BharatVistaar)’ का शुभारंभ राज्य कृषि प्रबंध सस्थान (श्याम), दुर्गापुरा जयपुर में मंगलवार, 17 फरवरी को किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथिकार्यक्रम की अध्यक्षता "माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा की जाएगी।"
भारतविस्तार: एक बहुभाषी एआई पहलकेंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित ‘भारतविस्तार’ एक बहुभाषी, एआई-आधारित संवादात्मक परामर्श प्रणाली है, जो देश के किसानों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कृषि संबंधी समग्र सेवाएँ उपलब्ध कराएगी। यह पहल कृषि क्षेत्र में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) के रूप में विकसित की गई है।
मुख्य उद्देश्य- किसानों की उत्पादकता बढ़ाना।
- लागत कम करना।
- जोखिम को न्यूनतम करना।
‘भारतविस्तार’ प्रणाली को एग्रीस्टेक तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संसाधनों के साथ एकीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त यह विभिन्न:
- केंद्रीय एवं राज्य कृषि योजनाओं
- भारतीय मौसम विभाग (IMD)
- मंडी मूल्यों
- राज्य स्तरीय डिजिटल प्रणालियों
से जुड़कर किसानों को एक ही स्थान पर सटीक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करेगा।
किसानों को मिलने वाली प्रमुख सेवाएँइस प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को निम्नलिखित सेवाएँ सरल एवं सुलभ रूप में प्राप्त होंगी:
- फसल आधारित वैज्ञानिक परामर्श
- रीयल-टाइम मंडी मूल्य
- मौसम पूर्वानुमान
- कृषि ऋण एवं बीमा जानकारी
- सरकारी योजनाओं की पात्रता व आवेदन मार्गदर्शन
‘भारतविस्तार’ के शुभारंभ के साथ ही भारत ने कृषि क्षेत्र में एआई आधारित नवाचार की दिशा में एक नई मिसाल कायम की है। यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को ग्रामीण भारत तक सशक्त रूप में पहुँचाने की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगी।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
