कोटपूतली-बहरोड़/जयपुर, 05 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को कोटपूतली-बहरोड़ की माढ़ण तहसील के ग्राम काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस शोक सभा में पक्ष-विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता भी साथ मौजूद रहे।

शोक संतप्त परिजनों को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और "दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।" इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति

श्रद्धांजलि सभा के दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह, सांसद श्री मदन राठौड़ और विधायक श्री देवी सिंह शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव, राजस्व राज्य मंत्री श्री विजय सिंह और सांसद श्री मदन राठौड़ ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story