जयपुर, 19 मार्च। मुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की तथा मां दुर्गा की आराधना की।

मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की प्रार्थना

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूजा के दौरान "मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।" इस अवसर पर उन्होंने भक्तिभाव के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न की और राजस्थान की उन्नति का संकल्प दोहराया।

पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर दिया जीव दया का संदेश

मुख्यमंत्री ने इस दौरान आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए वृक्षों पर पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधें। उनके इस कार्य ने पर्यावरण और जीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।

Next Story