मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा विधायक दल की बैठक को किया संबोधित
विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने विधायकों को जनहित के कार्यों और केंद्रीय बजट में राजस्थान के लिए 10 हजार करोड़ के रेलवे प्रावधानों पर चर्चा की।
जयपुर, 03 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को राजस्थान विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले हां पक्ष लॉबी मेें भाजपा विधायक दल की बैठक को संबोधित किया।
दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि
बैठक के प्रारंभ में ही पूर्व कैबिनेट मंत्री हेम सिंह भड़ाणा, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली दी गई।
विधायकों को सदन हेतु दिशा-निर्देश
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों एवं विधायकों को सदन में अच्छी उपस्थिति के लिए प्रेरित किया।
- "इस सत्र की कार्यवाही का आमजन के हितों के लिए पूरा सदुपयोग किया जाए।"
- उन्होंने सदन में अच्छा परफॉर्मेंस देने वाले विधायकों की सराहना की।
केंद्रीय बजट से राजस्थान के विकास को मजबूती
मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश किया गया केंद्रीय बजट राजस्थान की प्रगति और विकास को मजबूती देगा। बजट में पर्यटन, उद्योग, आईटी, एआई जैसे क्षेत्रों में किए गए प्रावधानों से राजस्थान में इन क्षेत्रों में विकास होगा। उन्होंने केंद्रीय बजट में राजस्थान के लिए रेलवे क्षेत्र में किए गए 10 हजार करोड़ रुपये के बजट प्रावधान का उल्लेख किया।
ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
- "सरकार की योजनाओं के माध्यम से पिछले दो वर्षों में जमीनी स्तर पर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर इसे सुनिश्चित किया जा रहा है।"
- उन्होंने राज्य में चल रहे ग्राम उत्थान शिविरों का लाभ उठाने की अपील की।
- बैठक में मंत्रिगण एवं विधायक मौजूद रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
