जयपुर, 21 फरवरी। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को विधानसभा में कहा कि हमने विपक्ष की 2 साल बनाम 5 साल की चुनौती स्वीकार करते हुए 2 वर्षों का प्रतिवेदन सदन में रखा। लेकिन विपक्ष के लोगों में सच्चाई सुनने की हिम्मत नहीं है, इसलिए वे मैदान छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 5 वर्षों में कुछ नहीं किया। कांग्रेस एवं उनके काम दोनों जीरो हैं। 2 साल बनाम 5 साल पर कांग्रेस के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है।

कांग्रेस की विफलता और सदन से पलायन "कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री भी सदन में आते, बहस करते तो उनके 5 साल की सच्चाई जनता के सामने आ जाती।" "कांग्रेस ने केवल भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आधार पर कार्य किया है। यदि कांग्रेस काम करती तो पूरे देश से ऐसे नहीं सिमटती।" आपसी कलह और विपक्ष पर प्रहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस में आपसी कलह है, इसलिए सदन में हंगामे का जाल बिछाया गया, ताकि नेता प्रतिपक्ष बोल ना सके। उन्होंने कहा कि देश में अशोक गहलोत ही केवल एक ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने अपने ही उपमुख्यमंत्री के बारे में अनर्गल बोला है। कांग्रेस अपने 5 सालों की बजाय पूरे 15 साल के काम भी ले आए, तो भी उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं होगा। इन्होंने जनता को केवल ठगने का काम किया है।

मोदी नेतृत्व और कांग्रेस द्वारा देश का अपमान "हमारी सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याण के कार्य कर रही है और देश की जनता को भरोसा है कि मोदी है तो मुमकिन है।" "इंडिया एआई इम्पेक्ट समिट में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस के लोगों ने देश का अपमान किया है।" "कांग्रेस ने हमेशा सेना, चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं और देश को अपमानित करने का काम किया है।"
Next Story