मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस मुख्यालय पहुंचकर साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तैयार किए गए संचार तंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 की कार्यप्रणाली का विस्तार से जायजा लिया और ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1930 पर आई एक परिवादी की व्यथा भी सुनी और शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े मामलों में संचार व्यवस्था और शिकायत प्रबंधन की तैयारियों का अवलोकन किया।

पुलिस मुख्यालय में निरीक्षण से पहले मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने R4C का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं, जिसमें विभिन्न विषयों पर समीक्षा की जा रही है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास, महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा, एसीएस अखिल अरोड़ा सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण साइबर अपराधों की रोकथाम, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Story