मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) के अवसर पर सभी गुरुजनों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पर्व सनातन संस्कृति में गुरु-शिष्य परम्परा का परिचायक है तथा यह पावन अवसर अपने गुरु के प्रति सच्ची श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु का सर्वोच्च स्थान माना गया है। उन्होंने कहा कि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर मन, कर्म एवं वचन की एकरूपता के जरिए ज्ञान का बोध कराते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा का यह पावन पर्व गुरु-शिष्य परम्परा के प्रति आस्था और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से इस अवसर पर गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Next Story