बीइंग सिंधी फाउंडेशन ने मानसरोवर में 800 बच्चों को बांटे स्कूल बैग
जयपुर के मानसरोवर में आयोजित निशुल्क वितरण कार्यक्रम में मातृशक्ति और फाउंडेशन टीम ने बच्चों को शिक्षा सामग्री सौंपकर सामाजिक सहयोग का संदेश दिया।

जयपुर के मानसरोवर स्थित क्रिकेट एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित करतीं बीइंग सिंधी फाउंडेशन की महिला सदस्य और पदाधिकारी।
जयपुर। बीइंग सिंधी फाउंडेशन (एसपीएल) द्वारा आज क्रिकेट एकेडमी, रिद्धि सिद्धि चौराहा, मानसरोवर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल निशुल्क स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सिंधी समाज के 800 बच्चों को निशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए।
बीइंग सिंधी फाउंडेशन महासचिव प्रिया ज्ञानानी ने जानकारी देते हुए बताया कि फाउंडेशन अध्यक्ष सुनील पारवानी व समस्त टीम द्वारा यह आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन वर्षभर बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए अनेक निशुल्क कार्यक्रम आयोजित करता है, जिनमें विद्यार्थी सम्मान समारोह, स्कूल बैग वितरण, सिंधु आइडियल गायन प्रतियोगिता, सिंधी प्रीमियर क्रिकेट लीग तथा बुजुर्गों का सम्मान जैसे कई कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त होली मिलन समारोह एवं दिवाली मिलन समारोह का भी आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।
महासचिव प्रिया ज्ञानानी ने यह भी बताया कि जयपुर ही नहीं बल्कि राजस्थान में बीइंग सिंधी फाउंडेशन ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है, जहां समाज के बच्चे, बुजुर्ग एवं सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में भागीदारी निभाते हैं।
कार्यक्रम में एसपीएल टीम प्रमुख दादा गोविंद रामनानी, अर्जुन सचदेवा, हितेश आडवाणी, राजकुमार संगतानी, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, पुरुषोत्तम गुलवानी, रमेश हरदलयानी, मनीष पंजवानी, प्रदीप मोटवानी, सुनील कृपलानी, दीपक टहलवानी, इंद्र ज्ञानानी, ओम मोटवानी, जयकिशन भूमि कृपलानी, ज्योति छतवानी, मीना मूलचंदानी, ऊषा वाधवा, कंचन भंबानी, चंद्रा रोहरा, पूजा रोहरा, शारदा बालानी, तारा ज्योति खत्री, मुस्कान, पायल रामचंदानी तथा अनीता सहित समस्त मातृशक्ति ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम का समापन समाज में शिक्षा और सहयोग की भावना को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ, जिसमें फाउंडेशन की निरंतर सामाजिक गतिविधियों और सेवा कार्यों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
