मेङिया गांव के पास रेल पथ पर मिला युवक का शव, शिनाख्त हुई
सदर थाना पुलिस ने मृतक बन्ने सिंह के शव को अमृतकौर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया, मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ब्यावर के मेङिया गांव के निकट रेल पटरी के पास युवक का शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती सदर पुलिस और जीआरपी की टीम।
रविवार सवेरे सदर पुलिस थाना क्षेत्र के मेङिया गांव के निकट रेल पथ के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के प्रधान आरक्षक आलोक कान्त तथा सदर पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक तेजाराम मय दल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और राजकीय अमृतकौर अस्पताल के मुर्दाघर में पहुंचाया। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त बन्ने सिंह पुत्र मिश्री सिंह (35), निवासी हीरा नगर देलवाङा रोङ के रूप में हुई है।
सदर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। घटना के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही संभव हो सकेगा, वहीं इस घटना ने क्षेत्र में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बना दिया है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
