ब्यावर में सिंधी सेंट्रल समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
शास्त्री नगर उद्यान में संत सांई शंभू दयाल के सान्निध्य में हुए इस समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और विशिष्ट जनों का सम्मान हुआ।

ब्यावर के शास्त्री नगर उद्यान में पूज्य सिंधी सेंट्रल समाज द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन समारोह।
ब्यावर में पूज्य सिंधी सेंट्रल समाज संस्था की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। रविवार शाम शास्त्री नगर उद्यान में आयोजित समारोह प्रेम प्रकाश आश्रम, नंद नगर के संत सांई शंभू दयाल के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाजजनों ने दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।
समारोह में नगर परिषद उप सभापति दीक्षांत हरचंदानी, युवा आरएएस अधिकारी ऋतु भोजवानी, नेहा भोजवानी और समाज अध्यक्ष मुरली तिलोकानी का झूलेलाल पट्टिका एवं शॉल भेंट कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिता, हाउजी खेल और महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ स्पर्धा आयोजित की गई।
इस दौरान दिनेश सावलानी, किशन लालवानी और राजेश गिदवानी सहित समाज के सेवाभावी लोगों का सम्मान किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में प्रो. अर्जुनदास कृपलानी, कमलेश गुरनानी, हरीकिशन तिलोकानी, राजा वाधवानी, जीतू वादवानी, सुरेश देवानी, शंकर जुरानी, राम भारती, नरेद्र जैसवानी, भागचंद जैसवानी, राजेंद्र तेजवानी, राजकुमार जैसवानी, किशोर लालवानी, शंकर रामचंदानी, भावेश गगवानी और दयाल टिलवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नरेंद्र आनंदानी ने किया।

