ब्यावर: श्री सीमेंट हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव में स्वामी गोविंद देव गिरी करेंगे कथा
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के 26वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ अखंड रामचरितमानस पाठ से हुआ, गुरुवार से चार दिवसीय कृष्ण नीति दर्शन कथा का आयोजन किया जाएगा।

ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। यहां से करीब 6 किमी की दूरी पर मसूदा रोड, बांगड़ नगर स्थित श्री सीमेंट लि. के श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के सात दिवसीय 26वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मंगलवार सवेरे दस बजे अखंड राम चरित मानस पाठ से हुआ। कंपनी के इकाई प्रमुख विकास सिंघल ने मंदिर के गर्भ गृह में सपत्नीक पूजा अर्चना कर पाठ का शुभारंभ किया। बुधवार सवेरे साढे दस बजे पाठ का पारायण हुआ। पाठ में आरएन डाणी, ज्योति स्वरूप गट्टानी, सुनील कुमार सिंह व देवेंद्र माथुर समेत श्री कार्मिक शामिल हुए।
कथा का शुभारंभ एवं आयोजन का समय
गुरूवार से श्री रंगमंच पर व्यास पीठ से राष्ट्र संत स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज चार दिनी कृष्ण नीति दर्शन कथा का वाचन करेंगे। कथा अपरान्ह 4 बजे से सायं 7 बजे तक आयोजित होगी। कथा के लिये श्री रंगमंच में वातानुकूलित पंडाल बनाया गया है।
श्रद्धालुओं हेतु सुविधा एवं विशिष्ट जनों की उपस्थिति
कथा स्थल पर आने जाने हेतु श्रद्धालुओं के लिये ब्यावर, मसूदा व रास से नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। कथा में बांगड़ परिवार जन के अलावा कंपनी के प्रबंध मंडल के सदस्य, अधिकारी, कार्मिक व विशिष्ट जन शामिल होंगे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
