ब्यावर। भारतीय डाक विभाग के मंडल डाक अधीक्षक कार्यालय की ओर से राष्ट्रभाषा हिंदी को राजकाज में बढ़ावा देने और दैनिक जीवन में अपनाने के उद्देश्य से आयोजित हिंदी पखवाड़े का समारोह पूर्वक समापन हुआ। हिंदी पखवाड़े का आयोजन 14 से 28 सितंबर तक किया गया।

पखवाड़े के दौरान डाक कार्मिकों के लिए श्रुतिलेख, पत्र लेखन और व्याकरण ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में डाक कार्मिकों ने भाग लिया।

समापन समारोह में डाक अधीक्षक कमलेश प्रजापत ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इनमें सहायक डाक पाल सुश्री डॉली पालड़िया, कार्यालय सहायक रीना जैन, सुश्री रूपल पंवार, सीपीसी प्रभारी पीयूष बंसल, डाक सहायक नरेश कुमावत, अक्षय जैन, डाक वितरक आशुतोष नागर, तुलसीराम मीणा, महेंद्र कुमार जांगिड़, महेंद्र प्रजापति, गोपाल दीक्षित और सुश्री दीपिका प्रजापति शामिल रहे।

समारोह में सहायक अधीक्षक (डाकघर) कैलाश चंद वैष्णव, डाकपाल अजय कुमार, चंपालाल उदय, विकास प्रजापति और सुभाष जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं और सम्मान समारोह के माध्यम से डाक विभाग के कार्मिकों के बीच हिंदी के राजकाज और दैनिक जीवन में प्रयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

Updated On
Next Story