ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। ङूंगरी रोङ आशू नगर निवासी राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12 विज्ञान वर्ग की छात्रा खुशनुमा पुत्री शकील मेवाफरोश-मदीना बानो ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की सालाना परीक्षा-2026 में 97 फीसद अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशनुमा के जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मोहल्ले वासियों की ओर से फूलमाला पहना कर अभिनंदन किया गया।

सम्मान समारोह और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति

कार्यक्रम में सेनि. व्याख्याता हाजी उमर फारुख, मो. साबिर छीपा, सेनि. प्रधानाचार्य मो. खान छीपा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेडिया के प्रधानाचार्य मो. हनीफ खान, व्याख्याता मो. रमजान मंसूरी, राजकीय अमृतकौर अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. साबिर हुसैन, राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉ. जावेद हुसैन, दंत चिकित्सक डॉ. मो. आसिफ, हाजी मो. हारून मेवाड़ा, जाकिर हुसैन व जनाना मौजूद थीं।

आभार प्रदर्शन

खुशनुमा की इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कार्यक्रम के समापन पर अशरफ कुरैशी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story