ब्यावर: महिपाल सिंह ने संभाला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी का पदभार
आयुक्त राकेश शर्मा के आदेश पर महिपाल सिंह ने ब्यावर कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया, सतीश सोनी का अजमेर विद्युत वितरण निगम में तबादला।

ब्यावर के मील रोड स्थित कार्यालय में नवनियुक्त सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी महिपाल सिंह कार्यभार ग्रहण करते हुए।
ब्यावर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव राकेश शर्मा (आईएएस) द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में महिपाल सिंह ने बुधवार सवेरे मील रोड स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में पीआरओ के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि आयुक्त राकेश शर्मा ने शनिवार को एक आदेश जारी कर महिपाल सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी के पद पर नियुक्त करने के निर्देश दिए थे।
पदभार ग्रहण करने के अवसर पर सूचना सहायक माधांता सिंह, सांवरलाल गुर्जर और पुष्पेंद्र सिंह ने नव नियुक्त पीआरओ महिपाल सिंह का भावपूर्ण स्वागत किया। मूलतः झुंझुनूं के निवासी महिपाल सिंह का यह नवीन दायित्व प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत, विगत वर्ष 5 फरवरी से उक्त पद पर कार्यरत रहे सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश सोनी को अब अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्यालय में स्थानांतरित कर पुनः नियुक्त किया गया है।

