ब्यावर: विश्व वृद्ध जन दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित, बुजुर्ग सम्मानित
सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत की मौजूदगी में जिले भर से चयनित वृद्ध जनों को शॉल ओढ़ाकर प्रशंसा पत्र सौंपे गए।

तस्वीर में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बुजुर्ग को प्रशंसा पत्र सौंपते अतिथि दिखाई दे रहे हैं।
ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। विश्व वृद्ध जन दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्तरीय वृद्ध जन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले भर से चयनित वृद्ध जनों का सम्मान किया गया।
सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज.भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, जिला कलक्टर कमलराम मीना, विधायक शंकर सिंह रावत व मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने चयनित वृद्ध जनों को फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर प्रशंसा पत्र प्रदान किए।
समारोह में अति. जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष सांड़, नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दुआ व उप सभापति दीक्षांत हरचंदानी इत्यादि मौजूद थे। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित यह जिला स्तरीय सम्मान समारोह विश्व वृद्ध जन दिवस के अवसर पर वृद्ध जनों के सम्मान के लिए आयोजित किया गया।

