ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जयपुर के भवानी निकेतन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अनुसूचित जाति व जन जाति महिला के सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली जिले के बदनौर की इंद्रा जीनगर को अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें प्रशस्ति पत्र व 51 हजार रूपये की राशि का चैक प्रदान किया।

सामाजिक समरसता और बाबा साहब के आदर्शों पर बल

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि "भारत रत्न डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों और आदर्शों को आत्मसात करना ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।" उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामाजिक समरसता के संकल्पना सरकार हो रही है और प्रदेश में डबल इंजन सरकार बाबा साहब के सपने को पूरा कर रही है।"

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, मुख्य सचेतक जागेश्वर गर्ग व मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित जन प्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story