ब्यावर में शुक्रवार देर रात गश्त के दौरान साकेत नगर थाना पुलिस ने फतेहपुरिया दोयम क्षेत्र में अवैध रूप से रह रही बांग्लादेश की दो महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद दोनों महिलाओं की पहचान और दस्तावेजों की जांच की गई।

पुलिस अधीक्षक रतन सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की विशेष शाखा और सीआईडी (विशेष शाखा) की संयुक्त पूछताछ में दोनों महिलाओं की पहचान खुर्शीदा अख्तर पत्नी काउसर निवासी रोसलपुर (कुमिला) और आशिया बेगम उर्फ पोपी बेगम पुत्री रफीक हावलादार निवासी सिन्निचार (बॉरीशाल), बांग्लादेश के रूप में की गई।

थानाधिकारी सुरजीत ठोलिया के अनुसार दस्तावेजों की जांच में दोनों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों महिलाओं को अग्रिम कार्रवाई के लिए अजमेर स्थित अस्थाई होल्डिंग सेंटर भेज दिया गया है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दोनों संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर उनकी नागरिकता और दस्तावेजों से संबंधित प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story