ब्यावर: ओखा-जयपुर एक्सप्रेस में छूटा गहनों से भरा बैग जीआरपी ने लौटाया
मारवाड़ जंक्शन जीआरपी ने सक्रियता दिखाते हुए ओखा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग बरामद कर यात्री को सुपुर्द किया।

ब्यावर रेलवे स्टेशन पर ओखा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से बरामद गहनों के बैग को सुरक्षित रखने के बाद परिवादी को सौंपते जीआरपी पुलिसकर्मी।
ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। मंगलवार को ओखा-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20951) की शयनयान बोगी क्रमांक 4 की सीट सं. 21 पर राजकोट से मारवाङ जंक्शन तक की यात्रा के दौरान नरेश कुमार की पत्नी का महिला पर्स भूलवंश रेलगाङी में छूट गया।
घटना का विवरण एवं त्वरित कार्रवाई
परिवादी के राजकीय रेलवे पुलिस थाना मारवाड़ जंक्शन में सूचना देने पर स्थानीय जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाई। इस टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:
- प्रधान आरक्षक आलोक कान्त
- आरक्षक पूनाराम
- शैलेंद्र सिंह
सामान की बरामदगी और सुपुर्दगी
"ट्रेन के ब्यावर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उक्त बोगी से बैग बरामद कर परिवादी नरेश को लौटाया।"
बैग में सोने की दो बाली, एक नथ व चार रजत की झांझरिया थी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
