ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता): शुक्रवार को छावनी रोड स्थित सैनिक विश्राम गृह के प्रथम तल पर अग्नि बाज यूआरसी विस्तार पटल व नव सृजित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय का भारतीय थल सेना की नसीराबाद (अजमेर) स्थित सैन्य छावनी के आर्मी कमांडर ब्रिगेडियर नीरज कुमार ने निरीक्षण किया।

अधिकारियों की उपस्थिति एवं स्वागत

  • कैंटीन ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभात कुमार भी उनके साथ थे।
  • जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मानवेंद्र सिंह ने ब्रिगेडियर नीरज की अगवानी कर स्वागत किया।

पूर्व सैनिकों की मांगें एवं निर्देश

निरीक्षण के बाद उन्होंने पूर्व सैनिकों के अभाव अभियोग सुने। "यूआरसी कैंटीन में माह में दो बार किराना व दो बार मदिरा उपलब्ध कराने की मांग की गई।" उन्होंने कैंटीन में कार्यरत अनुबंध कार्मिकों का मानदेय बढ़ाने के निर्देश दिये।

मौजूद गणमान्य व्यक्ति

इस मौके पर निम्नलिखित पूर्व सैनिक मौजूद थे:

  • चीफ पेंटी ऑफिसर भंवर सिंह चौहान
  • कैंटीन प्रभारी सूबेदार रणजीत सिंह
  • पूर्व सैनिक कल्याण संगठन संरक्षक कमांडर डाउ सिंह भाटी
  • श्रवण सिंह भाटी, नरेंद्रपाल पदावत, पंचम सिंह रावत व राधावल्लभ माहेश्वरी
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story