ब्यावर में निकली अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा, उमड़े लोग
पाली बाजार और लौहरान चौपड़ समेत विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा, महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर लिया हिस्सा।

ब्यावर में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत निकाली गई भव्य शोभायात्रा में मंगल कलश लेकर चलती महिलाएं।
ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को ब्यावर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। 5150वें दस दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रसेन भवन से शुरू हुई शोभायात्रा में राधा-कृष्ण, नृसिंह भगवान, अग्रसेन महाराज का रथ और अग्रसेन महाराज की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में सूर्ख लाल परिधान पहने महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं।
शोभायात्रा में अध्यक्ष अमित बंसल, मंत्री निखिल जिंदल, उपाध्यक्ष श्रवण बंसल, प्रचार मंत्री चन्द्रेश गर्ग, रमेश बंसल, पूर्व विधायक माणक ङाणी, पूर्व अध्यक्ष नरेश मित्तल, नितेश गोयल, निर्मल बंसल, मुकेश अरङका, गोपाल ङाणी, भरत मंगल, मुकेश गर्ग, जयंती संयोजक पवन रायपुरिया, सह संयोजक अजय गोयल, भरत गर्ग, कमल सर्राफ, विशाल मित्तल, जिनेन्द्र सिंहल, निशांत सिंहल, ललिता जालान, पूर्वा ङाणी, रेणु गर्ग, सतीश गर्ग, शैलेंद्र गुप्ता, डॉ. राधेश्याम ङाणी, पार्षद गोविंद अग्रवाल, लाला संजय अग्रवाल, महेंद्र सलेमाबादी, अशोक गोयल, सीए संजय अग्रवाल, प्रफुल्ल गर्ग, अरूण मंगल और सुशील गर्ग सहित अग्र बंधु शामिल हुए। नगर परिषद सभापति पुष्पा बल्दुआ भी जयंती कार्यक्रम में शामिल हुईं।
शोभायात्रा का विभिन्न संगठनों की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। श्रीनाथ सत्संग मंडल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, अग्रवाल युवा परिषद, अखिल वैश्य महासम्मेलन इकाई, चतुर्थ अग्रवाल पंचायत, श्रीराम सेना और टीम तन्दूरी मित्र मंडल ने शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
अग्रसेन भवन से रवाना हुई शोभायात्रा पाली बाजार, लौहरान चौपड़, चमन चौराहा, सुनारान चौपड़ और एकता सर्किल होते हुए बंशी भवन पहुंची। इस दौरान अग्रसेन महाराज की झांकी, धार्मिक स्वरूपों और मंगल कलश धारण किए महिलाओं की सहभागिता के साथ ब्यावर में अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत शोभायात्रा निकाली गई।

