ब्यावर के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में 34वां वार्षिकोत्सव नवांकुर आयोजित
विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने ऑपरेशन सिंदूर की जीवंत झांकी के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया।

ब्यावर के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित 'नवांकुर' वार्षिकोत्सव के दौरान भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देते नन्हें विद्यार्थी।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
ब्यावर (प्रातःकाल संवाददाता)। उदयपुर रोड स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के 34वें वार्षिकोत्सव "नवांकुर" में नन्हें बालक-बालिकाओं ने भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित किया।
गत वर्ष 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई दुर्दांत आतंकी घटना के जवाब में भारतीय सेना द्वारा गत वर्ष 7 मई को अंजाम दिये गये "ऑपरेशन सिंदूर" की शिक्षिका संतोष के निर्देशन में जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई।
अतिथि एवं विशिष्ट व्यक्तित्व
वार्षिकोत्सव में निम्नलिखित गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की:
- मुख्य अतिथि: वरिष्ठ पत्रकार रामप्रसाद कुमावत
- विशिष्ट अतिथि: सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेम सिंह चौहान
- विशिष्ट अतिथि: लघु उद्योग भारती महिला शाखा अध्यक्ष अर्पिता शर्मा
- अध्यक्षता: जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा
प्रतिवेदन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
प्रधानाचार्य नवीन कुमार सैनी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सामूहिक नृत्य की उम्दा प्रस्तुति दी। प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश चंद्र भराङिया ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन किरण सांखला व गिरीश जोशी ने किया।
उपस्थित गणमान्य नागरिक
इस अवसर पर विद्यालय परिवार और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से लोग मौजूद रहे:
- विद्या भारती के प्रांत मंत्री डॉ. सुरेंद्र कुमार अरोड़ा
- तहसीलदार हनुंत सिंह रावत
- मनोज कुमार टेलर, संजय शर्मा, रोहित जैन, पवन जैन
- सुरेश वैष्णव, डॉ. राजीव जैन
- शिक्षिकाएं: ममता शर्मा, कविता शर्मा, पूनम शर्मा, प्रीति वर्मा, शोभा कंवर
- अभिभावक गण

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
