आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन की शुरुआत जयपुर से हुई, जहां अभिनेता सनी देओल, करण देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी ने फिल्म के प्रचार अभियान की शुरुआत ऐतिहासिक रामबाग पैलेस से की। इसके बाद पूरी टीम ने जयपुर के प्रसिद्ध हवा महल का दौरा किया और फिर राज मंदिर सिनेमा पहुंचकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

फिल्म के ऐलान के बाद से ही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जयपुर में प्रमोशन के दौरान टीम की मौजूदगी ने फिल्म को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

'बंटवारा 1947' भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों पर आधारित एक इमोशनल कहानी लेकर आ रही है। फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है।

फिल्म 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जयपुर से शुरू हुआ इसका प्रमोशनल सफर फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

Next Story