त्योहारों के सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बाड़मेर से उधना के बीच एक तरफा स्पेशल रेलसेवा संचालित करने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का संचालन 05 नवंबर 2026 को एक ट्रिप के लिए किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 04831 बाड़मेर-उधना एक तरफा स्पेशल रेलसेवा 05.11.2026 को बाड़मेर से रात 23.50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन 16.00 बजे उधना पहुंचेगी।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह स्पेशल रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग पर बायतू, बालोतरा, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलड़ी, पाटन, महेसाना, साबरमती, नडियाद, आणंद, वडोदरा एवं भरूच स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 16 डिब्बे लगाए जाएंगे। इनमें 02 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी तथा 02 गार्ड डिब्बे शामिल होंगे। त्योहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे की ओर से संचालित यह एक तरफा स्पेशल रेलसेवा बाड़मेर से उधना के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।

Next Story