रेली-भुज रेलसेवा के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखण्ड के मध्य गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण रेलवे ने इस रेलसेवा को निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से संचालित करने का निर्णय लिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 14311 बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 01 एवं 08 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित समय से 03 घंटे की देरी से संचालित होगी।

रेलवे द्वारा गाजियाबाद-मुरादाबाद रेलखण्ड के मध्य गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण यह रीशड्यूलिंग की जा रही है। ऐसे में 01 और 08 अक्टूबर 2026 को बरेली से भुज की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलसेवा के संशोधित संचालन समय की जानकारी महत्वपूर्ण होगी।

Next Story