हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य को जान से मारने की धमकी, भाजपा ने थाने में दी रिपोर्ट
जयपुर के ब्रह्मपुरी थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवैध निर्माण रुकवाने के बाद मिली धमकी के खिलाफ कार्रवाई और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

जयपुर के ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में विधायक बालमुकुंदाचार्य को मिली धमकी के विरोध में शिकायत पत्र सौंपते भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक।
विवाद का मुख्य कारण: अवैध निर्माण पर कार्रवाई
जयपुर के हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज द्वारा जयपुर शहर परकोटा को बचाने के उद्देश्य से चांदपोल पर परकोटा दीवार से सटाकर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवाने की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के बाद किशनपोल विधायक एवं उनके समर्थकों द्वारा कथित रूप से सनातन धर्म के संबंध में अभद्र टिप्पणियां की गईं।
धमकी और पुलिस में शिकायत
स्वामी बालमुकुन्दाचार्य महाराज को जान से मारने की धमकी के विरोध में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। आज हवामहल विधानसभा के भाजपा जलमहल एवं पोंड्रिक मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना ब्रह्मपुरी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करने हेतु पत्र सौंपा।
कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगें
- "मामले में दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।"
- "धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी टिप्पणी को गंभीरता से लिया जाना चाहिए तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन को तत्परता से कार्रवाई करनी चाहिए।"
रिपोर्ट दर्ज कराने में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
रिपोर्ट कराने में निम्नलिखित गणमान्य लोग उपस्थित रहे:
- सुरेश गुर्जर, अमित पारीक, प्रेम सैनी, चिमनलाल सैनी
- मनोज जी वशिष्ट, विक्रम सिंह जी, शुभम् शर्मा, आलोक जी पारीक
- मानप्रकाश गुप्ता, चमनलाल, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी
- माहेश्वरी, दीपक गोयल, सुरेश मीना सेठी, सीताराम गुर्जर
- नरेंद्र जी स्वामी, प्रीतम सादवानी, किशोरी जी आदि

