मुख्यमंत्री के संबोधन पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने विपक्ष को घेरा
विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर कटाक्ष किया।

जयपुर में राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया से मुखातिब होते भाजपा विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य।
जयपुर, 05 फरवरी । राजस्थान की 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के धन्यवाद प्रस्ताव के बाद विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य ने मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने कार्यों से पहली ही गेंद पर ऐसा छक्का लगाया कि विपक्ष गेंद ढूंढता रह गया।"
विधायक श्री आचार्य ने कहा कि "मुख्यमंत्री के ठोस तथ्यों के सामने विपक्ष पूरी तरह क्लीन बोल्ड हो गया और बड़े-बड़े बोल बोलने वाले नेता खुद फंस गए।"
उन्होंने यह भी कहा कि:
विपक्ष की टिप्पणियों पर कटाक्ष करते हुए श्री आचार्य ने कहा कि "कीचड़ में पत्थर मारने से छींटे लगते हैं, लेकिन जो खुद पूरी तरह कीचड़ में सने हों, उन्हें कुछ छींटों से कोई फर्क नहीं पड़ता।"
उन्होंने दावा किया कि 24 महीनों में भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं, जिनका विपक्ष के पास कोई जवाब नहीं है। श्री आचार्य ने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प पत्र को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और आने वाले 50 वर्षों की मजबूत नींव कार्यों के माध्यम से रखी जा रही है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
