अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने वरिष्ठ पत्रकार बाबू अंसारी को राजस्थान का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह (अलवर) द्वारा की गई है।

नियुक्ति की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि बाबू अंसारी का पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्र में लंबा अनुभव संगठन के उद्देश्यों को मजबूती प्रदान करेगा तथा मानवाधिकारों से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

राजस्थान मीडिया प्रभारी नियुक्त होने पर बाबू अंसारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे तथा संगठन की आवाज को प्रदेशभर में मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और मानवाधिकार व सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। संगठन की ओर से की गई यह नियुक्ति मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय से संबंधित गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story