अविनाश गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री के संबोधन को सराहा
कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने मुख्यमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की और वीबी-जी राम जी योजना का विवरण साझा किया।

जयपुर में विधानसभा सत्र के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत, जिन्होंने मुख्यमंत्री के संबोधन और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
जयपुर, 05 फरवरी। राजस्थान 16वीं विधानसभा के पंचम सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने मीडिया से रूबरू हुए।
सदन में मुख्यमंत्री का प्रहार
उन्होंने कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने सदन में विपक्ष की बोलती बंद कर दी है।"
श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने वर्तमान सरकार के 2 वर्षों के कार्यकाल की तुलना पिछली सरकार के 5 वर्षों के कामकाज से करते हुए विस्तृत रिपोर्ट पेश की है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को आंकड़ों और तथ्यों के साथ बहस की खुली चुनौती दी और कहा कि:
- “अगर हिम्मत है तो बहस करिए, आज सच में मजा आ गया जब मुख्यमंत्री जी ने विपक्ष को जवाब दिया।”
कांग्रेस की मानसिकता पर प्रहार
मंत्री श्री गहलोत ने कहा कि विरोध करना और देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना कांग्रेस की मानसिकता बन चुकी है, जिसका खामियाजा राजस्थान में कांग्रेस नेताओं को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति जनता के सामने बेनकाब हो रही है।
VBGRAMG और योजनाओं पर स्पष्टीकरण
श्री अविनाश गहलोत ने VBGRAMG को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने 100 दिन के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिन किया है। हमारी ‘वीबी-जी राम जी योजना’ के तहत बजट को 85 हजार करोड़ से बढ़ाकर 96 हजार करोड़ रुपये किया गया है और इसमें तकनीकी सुधार भी किए गए हैं।
विकास कार्य और आगामी चुनाव
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है, जिसका असर आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में साफ दिखाई देगा।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि:
“अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो कोई नई बात लेकर आए, बार-बार एक ही मुद्दे को दोहराकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।”

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
