ब्यावर में एयू बैंक द्वारा जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर में शीत लहर से बचाव हेतु एयू बैंक ने 50 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़े प्रदान कर सामाजिक सरोकार निभाया।

ब्यावर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अशोक नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वेटर भेंट करते तहसीलदार हनुंत सिंह रावत, शाखा प्रबंधक दीपक त्यागी व अन्य।
मुख्य अतिथि का संबोधन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तहसीलदार हनुंत सिंह रावत उपस्थित रहे। उन्होंने बैंक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि:
"बैंक प्रबंधन जन कल्याण व सामुदायिक विकास के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।"
बैंक के सामाजिक सरोकार
शाखा प्रबंधक दीपक त्यागी ने बैंक की अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैंक के सामाजिक सरोकार से जुङे निम्नलिखित प्रकल्पों की जानकारी दी:
- पौधारोपण अभियान
- खेलकूद गतिविधियां
अतिथियों का स्वागत एवं उपस्थिति
प्रधानाचार्य महेश शर्मा, प्राध्यापक संजीव जैन व पीआर जोगावत ने मुख्य अतिथि तहसीलदार रावत व शाखा प्रबंधक त्यागी का फूलमाला से स्वागत किया। कार्यक्रम में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति व स्टाफ मौजूद थे:
- एयू बैंक कर्मी: पूजा तीर्थानी, आशुतोष गौङ, राजवीर सिंह
- विद्यालय स्टाफ: प्राध्यापक सत्यनारायण चौहान, मंजू जलवानियां, सरोज त्रिवेदी, शकुन्तला जांगिङ
- अन्य: विद्यार्थी गण
आभार प्रदर्शन
कार्यक्रम के समापन पर उप प्रधानाचार्य नेहा अग्रवाल ने आभार जताया।
(प्रातःकाल संवाददाता - ब्यावर)

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
