एथर एनर्जी ने लॉन्च किया नया कोणार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर, 200 किमी तक मिलेगी रेंज
एथर के ईएल प्लेटफॉर्म पर आधारित कोणार्क में 10 साल की बैटरी वारंटी, मेटल चेसिस और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स फीचर्स दिए गए हैं।

जयपुर में लॉन्च इवेंट के दौरान एथर के नए कोणार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ मुस्कुराते हुए पोज देते सौरभ शर्मा।
जयपुर में एथर एनर्जी ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क पेश कर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। कंपनी के अनुसार कोणार्क रोजमर्रा की राइड, कम्फर्ट, रेंज, ड्यूरेबिलिटी और आसान ओनरशिप को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह एथर के नए ईएल प्लेटफॉर्म पर आधारित है और एस एवं जैड सीरीज में छह वैरिएंट्स के साथ उपलब्ध है।
जयपुर में 12 सितंबर 2026 को पेश किए गए कोणार्क की आईडीसी रेंज 200 किलोमीटर तक है। इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है। यानी राइडर्स को 10,000 किलोमीटर या एक साल, जो भी पहले हो, के बाद ही सर्विस कराने की जरूरत पड़ेगी। स्कूटर के कम सर्विस चेकपॉइंट्स और आसानी से उपलब्ध वियर-एवं-टियर कंपोनेंट इसे रोजमर्रा के उपयोग के लिए सुविधाजनक बनाते हैं।
कोणार्क के सभी वैरिएंट एथर की फिफ्थ जनरेशन बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं। कंपनी इस बैटरी पर 10 साल या 1,00,000 किलोमीटर, जो भी पहले हो, की वारंटी दे रही है। इसके साथ कवरेज पीरियड के अंत तक कम से कम 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ की गारंटी भी दी गई है। कोणार्क का स्पेशल इंट्रोडक्टरी मूल्य 99,999 रुपये एक्स-शोरूम जयपुर रखा गया है। इसकी डिलीवरी चुनिंदा वैरिएंट्स के लिए चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है।
स्कूटर में रोजमर्रा की राइडिंग को बेहतर बनाने वाले एथर के कई टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (AeBS), मैजिककी, ऑटोपॉप और एयरवॉक शामिल हैं। एथर के अनुसार कोणार्क को भारत की सड़कों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और रोजमर्रा की उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कोणार्क में 14 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील, 12 इंच का रियर अलॉय व्हील और 1352 मिमी का व्हीलबेस दिया गया है। दोनों सिरों पर लॉन्ग-ट्रैवल सस्पेंशन हैं। यह एथर का पहला स्कूटर है, जिसमें रियर साइड पर मेटल पैनल और स्टील यूनिबॉडी चेसिस दिया गया है। सीक्वेंशियल गियर-ड्राइव ट्रांसमिशन स्मूथ और लगभग सायलेंट पावर डिलीवरी प्रदान करता है।
रोजमर्रा की राइड को आसान बनाने के लिए कोणार्क में एथर का इन-हाउस एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम AeBS दिया गया है। यह सड़क की परिस्थितियों के अनुरूप फ्रंट और रियर व्हील्स के बीच ब्रेकिंग फोर्स को डायनामिक रूप से वितरित करता है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी बढ़ाने के लिए इसमें रिजनरेटिव ब्रेकिंग भी दी गई है।
मैजिककी स्मार्टवेक, ऑटोमैटिक लॉकिंग और रिमोट स्कूटर लोकेशन फीचर के साथ कीलेस अनुभव देती है। ऑटोपॉप अंडर-सीट स्टोरेज तक सुविधाजनक और हैंड्सफ्री पहुंच उपलब्ध कराता है। एयरवॉक फीचर हल्के मोटर टॉर्क की मदद से तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर को हाथों से आगे-पीछे करना आसान बनाता है।
चार्जिंग और ओनरशिप को आसान बनाने के लिए कोणार्क में इंटीग्रेटेड ऑनबोर्ड चार्जर और एक चार्जिंग केबल दी गई है। इसके अलावा वैकल्पिक 450वॉट का ऑफबोर्ड चार्जर उपलब्ध है। यह 450वॉट के इन-बिल्ट चार्जर के साथ जुड़कर 900 वॉट की कंबाइंड चार्जिंग प्रदान करता है, जिससे होम चार्जिंग का समय आधा रह जाता है।
राजस्थान एथर के लिए महत्वपूर्ण बाजार बना हुआ है। कंपनी ने वित्तवर्ष 2026 की पहली तिमाही में 9.7 प्रतिशत के मुकाबले वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में अपना मार्केट शेयर बढ़ाकर 11.8 प्रतिशत कर लिया है। वाहन के मुताबिक राजस्थान में कंपनी ने साल-दर-साल 98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में 3,499 स्कूटर बेचे हैं।
राजस्थान में एथर के 38 एक्सपीरियंस सेंटर और 34 सर्विस सेंटर हैं। इनमें से पांच जयपुर में हैं। ये केंद्र राज्य में कंपनी के रिटेल और कस्टमर सपोर्ट नेटवर्क को मजबूत बना रहे हैं। राजस्थान में कंपनी के पास 375 से अधिक LECCS फास्ट चार्जिंग पॉइंट भी हैं, जो क्षेत्र में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
एथर एनर्जी के हेड ऑफ मार्केटिंग सौरभ शर्मा ने कहा, ‘‘राजस्थान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ज्यादा से ज्यादा राइडर्स तक पहुंचाने के हमारे सफर में एक महत्वपूर्ण राज्य है। कोणार्क की मदद से हम भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाना चाहते हैं। यह स्कूटर उन खरीददारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जो अभी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने के इंतजार में हैं। इसमें मेटल बॉडी, 200 किलोमीटर तक की रेंज, शानदार और आरामदायक राइड, फास्ट होम चार्जिंग, 10,000 किलोमीटर का सर्विस इंटरवल और 10 साल की एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी के साथ 70 प्रतिशत बैटरी हेल्थ बची रहने की गारंटी जैसी कई खूबियां दी गई हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी मायने रखती हैं। कोणार्क यहां पर हमारी मौजूदगी को बढ़ाने में एक बड़ा योगदान देगा और राजस्थान में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लाने की रफ्तार को बढ़ाएगा।’’
कोणार्क के साथ एथर राजस्थान में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। राज्य में कंपनी की स्पोर्टी 450 सीरीज और फैमिली स्कूटर रिज्टा काफी लोकप्रिय हैं। जयपुर में कोणार्क का लॉन्च राज्य में रिटेल, सर्विस और चार्जिंग इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के कंपनी के प्रयासों का हिस्सा है। इसके जरिए लेटेस्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान ज्यादा राइडर्स तक पहुंचाने की दिशा में कंपनी आगे बढ़ रही है।

