अटल प्रगति पथ से राजस्थान के 192 गांवों में बदलेगी सड़क कनेक्टिविटी, 382 करोड़ मंजूर
राजस्थान के 28 जिलों के 192 गांवों में अटल प्रगति पथ बनेंगे। सरकार ने 381.91 करोड़ रुपये मंजूर कर करीब 286 किमी सड़क कार्य स्वीकृत किए।

तस्वीर में दिख रहे एक पुरुष नेता राजस्थान के मानचित्र वाले मंच के सामने हाथ उठाए खड़े हैं।
राजस्थान के 5 हजार से अधिक आबादी वाले शेष 192 गांवों में जल्द ही अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा। राज्य सरकार ने इन गांवों में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 381.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इसके तहत 28 जिलों के 192 गांवों एवं आबादी क्षेत्रों में करीब 286 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के साथ ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर दे रही है। अटल प्रगति पथ के निर्माण से गांवों और ढाणियों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं तक आवागमन आसान होगा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य राजस्थान के प्रत्येक गांव और आबादी क्षेत्र को सड़क मार्ग से जोड़ना है, ताकि विकास का लाभ अंतिम छोर तक सुगमता से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि सड़क केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने वाली आधारभूत कड़ी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल प्रगति पथों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा, समय और परिवहन लागत में कमी आएगी तथा स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। राज्य सरकार ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए आधारभूत ढांचे के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। मजबूत सड़क कनेक्टिविटी इन गांवों को मुख्य मार्गों, बाजारों, विद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं से बेहतर ढंग से जोड़ेगी। इससे किसानों, विद्यार्थियों, श्रमिकों, व्यापारियों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
अजमेर जिले में टांटोटी, घूघरा, गनाहेड़ा, गगवाना, बिड़क्चियावास और देराठू, अलवर जिले में गारू, हरसाना, गढ़ी सवाईराम, बालेटा, पृथ्वीपुरा और तुलेड़ा, बालोतरा जिले में ईटवाया, कनाना, पारलू और कल्याणपुर तथा बांसवाड़ा जिले में अरथूना और खोड़न में अटल प्रगति पथ का निर्माण होगा।
बारां जिले में देवरी, कस्बाथाला और पलायथा, बाड़मेर जिले में बुरान का तला, भरतपुर जिले में सरसैना, छौंकरवाड़ा कलां और ब्रह्मवाद, भीलवाड़ा जिले में सहाड़ा और पारोली तथा चित्तौड़गढ़ जिले में भोपालसागर में सड़क निर्माण कार्य किए जाएंगे।
चूरू जिले में जोगलिया, ईंयारा, शोभासर, जोगलसर, लालगढ़, कानूता और बांय, दौसा जिले में उदयपुरिया, आलूदा और टोरड़ा, डीग जिले में सांवलसेर, गुनसारा, रारह और अवार, डीडवाना-कुचामन जिले में भकरी, कोलिया और घाटवा तथा डूंगरपुर जिले में पाडवा और ओबरी में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे।
हनुमानगढ़ जिले में जोड़किया, किशनपुरा, मुंडा, अजीतपुरा, परलीका, कलाना, भिरानी, निनाण, मुन्सरी, डाबड़ी, बोलांवाली, खाराखेड़ा, मेहरवाला और सुरेवाला में भी इन सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।
जयपुर जिले में भैसावा, हाथोज, हिंगोनिया, पचार, बेगस, राड़ावास, अमरसर, धानौता, बिशनगढ़, बिचून, जैतपुरा, चीथवाड़ी, अनंतपुरा, सिंगोद कलां और किशनमानपुरा में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे। जालोर जिले में धानसा, जुंजाणी, पुनासा, दासपा, सेवड़ी, मोदरा, नरसाणा, तवाव, नांदिया, धानोल, दातवाडा, पावली, जसवंतपुरा, चौरा, रेवतड़ा, पांथेडी, ऐलाना, तिलोड़ा, दादाल, बाकरा, सांगाणा, केशवणा, कोमता, चौराऊ, बालवाडा, भैसवाडा, रायथल और गुड़ाबालोतान में अटल प्रगति पथ के निर्माण कार्य होंगे।
झुंझुनूं जिले में बसई, संजय नगर, शिमला, कांकरिया, पपुरना, दूधवा नांगलिया, डाडा फतेहपुरा, महनसर, टांई, पांख, टोडी, छावसरी, सिगनोर, भौड़की, टीटनवाड़, बजावा, परसरामपुरा, टोडपुरा, बागोरिया की ढाणी, बसावा, चिराना और बड़वासी में सड़क निर्माण होगा।
जोधपुर जिले में हरियाढ़ाणा, पिचियाक, रियां, भटिंडा, पलासनी, बिसलपुर, गंगाणी, सोयला, नाड़सर, गजसिंहपुरा, रतकुड़िया, धुंधाड़ा, गुड़ा विश्नोइयान, फिंच, नंदवान, झंवर, बोरानाडा और डोली में सड़क निर्माण किया जाएगा।
करौली जिले में झारेड़ा, गढ़मोरा, जहानगर मोरड़ा, नादौती, नांगल शेरपुर, शहर, कैमला और सोप, खैरथल-तिजारा जिले में बाघोर, कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाथीपुरा, चतरपुरा, बनेठी, सरूंड, भौनावास, भैंसलाना और कारोली तथा पाली जिले में नारलाई, बिसलपुर, धानला, अटबड़ा, बांकली, दुजाना, खैरवा और गुंदोज में अटल प्रगति पथ बनाए जाएंगे।
फलोदी जिले में रायमलावाड़ा और जाखण, राजसमंद जिले में कुरज और गिलूंड, सवाई माधोपुर जिले में सूरवाल, खिलचीपुर और कुंडेरा, सीकर जिले में थोई, रेवासा, बाय, मंडा, कोछोर, गुहाला, जिलो, चला, गांवड़ी, गणेश्वर, रायपुर पाटन और बठोठ तथा टोंक जिले में नगर, थांवला, नगरफोर्ट, सोप और आवां में अटल प्रगति पथ के निर्माण कार्य होंगे।
381.91 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति और करीब 286 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के इन कार्यों से 28 जिलों के 192 गांवों एवं आबादी क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूती मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों, बाजारों, विद्यालयों, चिकित्सा संस्थानों और अन्य आवश्यक सेवाओं तक आवागमन अधिक सुगम होगा।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
