माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वटवा, गुजरात में प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का निरीक्षण किया गया। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान माननीय रेल मंत्री ने कोचिंग टर्मिनल वटवा के प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

परियोजना की समीक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं पर जोर

निरीक्षण के इस दौरान टर्मिनल के अलाइनमेंट एवं प्रस्तावित सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। रेल नेटवर्क को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु "माननीय रेल मंत्री ने पिटलाइनों और स्टेबलिंग लाइनों को और बढ़ाने का निर्देश दिया है।"

अहमदाबाद-वटवा रेल सेक्शन का होगा कायाकल्प

निरीक्षण के साथ ही अहमदाबाद-वटवा सेक्शन के चौगुनीकरण (Quadrupling) के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई, जिससे अहमदाबाद के लिए अधिक यात्री ट्रेनों के संचालन को सुगम बनाया जा सके। यह प्रस्तावित मेगा कोचिंग टर्मिनल पश्चिम रेलवे के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जो ट्रेन संचालन क्षमता बढ़ाने, भीड़ कम करने तथा क्षेत्र में आधुनिक रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण की ओर बढ़ते कदम

यह पहल भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना के पूर्ण होने से भविष्य में रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और अधिक ट्रेनों का विकल्प मिल सकेगा।

Next Story