असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव, देखें नया टाइमटेबल
उत्तर पश्चिम रेलवे ने असारवा और हिम्मतनगर स्टेशनों पर ट्रेन संख्या 01906 के समय में संशोधन किया है, आगे का शेड्यूल यथावत रहेगा।

असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है। 6 अक्टूबर 2026 से इस रेलसेवा के असारवा और हिम्मतनगर स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान का समय बदला रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा 06 अक्टूबर 2026 से असारवा स्टेशन से परिवर्तित समय पर रवाना होगी। रेलसेवा असारवा से सुबह 08.45 बजे प्रस्थान करेगी।
इसके बाद गाड़ी हिम्मतनगर स्टेशन पर परिवर्तित समय के अनुसार 10.25 बजे पहुंचेगी और 10.27 बजे प्रस्थान करेगी। हिम्मतनगर के बाद रेलसेवा अपने निर्धारित समय के अनुसार कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले परिवर्तित समय को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर समय से पहुंचें। असारवा और हिम्मतनगर स्टेशनों पर बदला गया संचालन समय 06 अक्टूबर 2026 से प्रभावी रहेगा।

