राजस्थान राज्य सहकारी बैंक लि. (अपेक्स बैंक) में शनिवार को 80वां स्वाधीनता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं अपेक्स बैंक के प्रशासक डाॅ. समित शर्मा ने झण्डारोहण किया।

झण्डारोहण के बाद डाॅ. शर्मा ने सलामी गारद का निरीक्षण किया और उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर बच्चों और उपस्थित लोगों को मिष्ठान्न का वितरण भी किया।

कार्यक्रम में बैंक के प्रबंध निदेशक श्री रणजीत सिंह चुण्डावत, महाप्रबंधक श्री पी.के. नाग और उप महाप्रबंधकगणों के साथ ही अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। इस तरह अपेक्स बैंक में 80वां स्वाधीनता दिवस अधिकारियों, कार्मिकों और उपस्थित लोगों की सहभागिता के साथ मनाया गया।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story