प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17.07.2026, शुक्रवार को पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम के जरिए देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राजस्थान के आठ अमृत भारत रेलवे स्टेशन भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे, जिनके पुनर्विकास से यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

राजस्थान में जिन रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जाएगा, उनमें बाड़मेर, दौसा, डीग, गंगापुर सिटी, गोटन, जैसलमेर, खैरथल और सोमेसर रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन सभी स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है।

पुनर्विकास कार्यों के अंतर्गत स्टेशन भवनों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है तथा यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है, ताकि यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके। इन कार्यों का उद्देश्य रेलवे अवसंरचना को सुदृढ़ करने के साथ यात्रियों के लिए आधुनिक और सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर संबंधित रेलवे स्टेशनों पर आयोजित समारोहों में जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से इन सभी स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story