रेलवे द्वारा गोंडा-बुढवल रेलखंड के गोंडा एवं गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान दरभंगा-खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा के संचालन में मार्ग परिवर्तन, अस्थाई ठहराव, प्रस्थान समय में देरी तथा मार्ग में रेगुलेशन लागू रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत रेलसेवा, जो 08 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक दरभंगा से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में मनकापुर स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव भी दिया जाएगा।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा, जो 30 जून 2026 से 09 जुलाई 2026 तक खातीपुरा से प्रस्थान करेगी, 03 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को छोड़कर परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर होकर संचालित होगी। इस ट्रेन का भी मनकापुर स्टेशन पर दो मिनट का अस्थाई ठहराव रहेगा।

रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा 01 जुलाई 2026 को खातीपुरा से अपने निर्धारित समय से दो घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी। वहीं, यही ट्रेन 29 जून 2026, 05 जुलाई 2026 तथा 07 जुलाई 2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करने पर मार्ग में 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत रेलसेवा 06 जुलाई 2026 एवं 07 जुलाई 2026 को दरभंगा से अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह सभी परिवर्तन गोंडा एवं गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण किए गए हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा की योजना बनाएं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story