अमृत भारत एक्सप्रेस का बदला रूट, दरभंगा-खातीपुरा ट्रेन अब अयोध्या होकर चलेगी
गोंडा-बुढवल रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट और समय में अस्थायी बदलाव किया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढवल रेलखंड पर गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिए जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस दौरान दरभंगा-खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा के संचालन मार्ग और समय में बदलाव किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19726 दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत रेलसेवा 29 जून 2026 से 9 जुलाई 2026 तक दरभंगा से प्रस्थान करते समय अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मनकापुर-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर संचालित होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा 9 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक खातीपुरा से प्रस्थान करते समय परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-मनकापुर होकर संचालित की जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों को यह भी सूचित किया है कि गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा 1 जुलाई 2026 को खातीपुरा से अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 19725 खातीपुरा-दरभंगा अमृत भारत रेलसेवा 29 जून 2026, 5 जुलाई 2026 और 7 जुलाई 2026 को खातीपुरा से प्रस्थान करने पर मार्ग में 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गोंडा-बुढवल रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यह अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं। यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
