अमित सुदर्शन बने उत्तर पश्चिम रेलवे के नए मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
IRTS 2015 बैच के अधिकारी अमित सुदर्शन ने निवर्तमान CPRO शशि किरण से कार्यभार ग्रहण किया, इससे पहले वे उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक के पद पर तैनात थे।
श्री अमित सुदर्शन ने उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। इन्होंने निवर्तमान मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण से पदभार ग्रहण किया।
अधिकारी का परिचय और शैक्षणिक योग्यता
श्री अमित सुदर्शन, भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 2015 बैच के अधिकारी है। इससे पूर्व श्री अमित सुदर्शन उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में ही उप मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक (यात्री सेवाएं एवं यात्री विपणन) के पद पर कार्यरत थे। श्री अमित सुदर्शन ने आईआईटी रूडकी से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक शिक्षा प्राप्त की है तथा आईआईएम, कोलकाता से पीजीडीबीए किया है।
विशिष्ट अनुभव और पूर्व पदस्थापना
श्री अमित सुदर्शन को रेलवे के वाणिज्य तथा परिचालन के क्षेत्र में विशिष्ट अनुभव प्राप्त है। इन्होंने निम्नलिखित पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं:
- सहायक वाणिज्य प्रबन्धक-झांसी
- मण्डल परिचालन प्रबन्धक-आगरा
- मण्डल परिवहन प्रबन्धक-टूंडला
- उप मुख्य परिवहन प्रबन्धक-टूंडला
उल्लेखनीय उपलब्धियां
श्री अमित सुदर्शन ने उप मुख्य परिवहन प्रबन्धक-टूंडला के पद पर रहते हुए महाकुंभ के आयोजन के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही आगरा एवं टूंडला में अपने पद पर रहते हुए इन्होने डीएफसीसी पर ट्रेनों के परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
