आमेट: महिला से मारपीट और लज्जा भंग के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
राजसमंद के माणकदेह गांव में महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की; मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू।

आमेट। स्थानीय थाना क्षेत्र के माणकदेह गांव में एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट और लज्जा भंग करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और पीड़िता की मुक्ति
एएसआई बाबूलाल ने बताया कि "पुलिस को फोन के माध्यम से सूचना मिली कि माणकदेह गांव में कुछ लोग एक महिला को बंदी बनाकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।" सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां भंवरी देवी गुर्जर को कुछ लोगों द्वारा घर में बंदी बनाकर रखा गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को आरोपियों के कब्जे से मुक्त करवाकर आमेट थाने लाया गया।
भंवरी देवी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट और घटना का विवरण
थाने में भंवरी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के अमरा पुत्र कालू गुर्जर, लाखा पुत्र केशु गुर्जर, जयराम पुत्र उदा गुर्जर, मोती पुत्र केशु गुर्जर, गोपीलाल पुत्र लाखा गुर्जर, प्रेम पुत्र लाखा गुर्जर, सुरेश पुत्र भोजा गुर्जर सहित अन्य लोगों ने हाथों में लाठियां और पत्थर लेकर उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि "आरोपी उसे घसीटते हुए अपने घर में ले गए और वहां भी मारपीट की।" इस दौरान बीच-बचाव करने आई उसकी नाबालिग पुत्री के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
पांच नामजद आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में गोपीलाल (29) पुत्र लाखा गुर्जर, सुरेश (19) पुत्र भोजाराम गुर्जर, अमरा (60) पुत्र कालूराम गुर्जर, लाखा (65) पुत्र केशु गुर्जर और जयराम (55) पुत्र उदा गुर्जर शामिल हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
