आमेर रोड विकास समिति की 05-07-26 को जयपुर में हुई बैठक में पूर्व निर्णयों की समीक्षा, विभागों से पत्राचार और आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

आमेर रोड विकास समिति की बैठक रविवार 05-07-26 को समिति के वरिष्ठ सदस्य श्रीमान लक्ष्मण कुमार जी शर्मा के निवास स्थान प्लाट नम्बर 16, कैलाशपुरी (कागदीवाडा श्मशान के पास), गिरिराज ट्रेडिंग के पास, मेन रोड, जयपुर में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत समिति के अध्यक्ष श्रीमान गिरधारीलाल जी शर्मा ने की। उन्होंने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करते हुए समिति के संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी सदस्यों को दी।

बैठक के दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान रमाकांत जी शर्मा एडवोकेट एवं श्रीमान दौलत जी त्रिलोकानी ने बताया कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक पत्राचार किया जा चुका है। उन्होंने आने वाले दिनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की भी जानकारी सदस्यों के साथ साझा की।

बैठक में समिति के अध्यक्ष श्रीमान गिरधारीलाल जी शर्मा, मंत्री दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमान दोलत जी त्रिलोकानी एवं श्रीमान रमाकांत जी शर्मा एडवोकेट, श्री लक्ष्मण जी शर्मा, श्री दीपक जी गोयल, श्री राजेश जी वर्मा, श्री विकल्प जी जोशी, श्री सुनील कुमार जी वर्मा, अरुण जी गुप्ता, श्री कन्हैया लाल जी सैनी, श्री ताराचंद जी चावला, श्री मनीष कुमार जी पारीक, श्री पुरुषोत्तम जी वरयानी, श्री करण जी अलवानी, श्री राजेंद्र जी खंडेलवाल, श्री डी पी सिंह जी, श्री अब्दुल जी कादिर, श्री अब्दुल जी रफीक, श्री रमेश कुमार जी सैनी, श्री सत्येंद्र अग्रवाल, श्री अनिल जी गोलीमार, श्री रतन जी सैनी, श्री सत्यनारायण जी शर्मा, श्री किशन लाल जी चित्तौड़िया, श्री प्रभु दयाल जी विजयवर्गीय, श्री लवेश जी आचार्य, श्री राजवीर जी शर्मा सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के समापन पर समिति के मंत्री श्री दिनेश गुप्ता ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी समिति को ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इसी कार्यशैली से लोग प्रेरित होते हैं और समय के साथ समिति के प्रति सम्मान भी बढ़ता है। बैठक का समापन आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने और समिति की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story