जयपुर। आमेर रोड विकास समिति, जयपुर द्वारा गुरुवार, 28 मई 2026 को स्थानीय चित्रकूट पार्क में बेजुबान पक्षियों के संरक्षण हेतु एक प्रेरणादायक "परिंडा वितरण एवं बांधो" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में आमेर रोड क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं एवं पुरुषों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस पुनीत कार्य के तहत समिति ने भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए कुल 501 परिंडे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है।

कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री गिरधारीलाल जी शर्मा ने बताया कि समिति विगत 19 वर्षों से निरंतर यह नेक कार्य सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि गर्मी के मौसम में अपने घरों के बाहर, छत या बालकनी में पक्षियों के लिए दाना-पानी अनिवार्य रूप से रखें ताकि उन्हें भीषण गर्मी में राहत मिल सके। समिति के महामंत्री दिनेश गुप्ता ने पर्यावरण परिवर्तन के कारण बढ़ते तापमान और पक्षियों की बढ़ती समस्याओं का उल्लेख करते हुए इस अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दौलत जी त्रिलोकानी और श्री रमाकांत जी शर्मा (एडवोकेट) ने कहा कि बदलते पर्यावरण के कारण पक्षियों के सामने भोजन-पानी का संकट गहरा गया है, ऐसे में समिति का यह प्रयास सराहनीय है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए आमजन से पशु-पक्षियों के लिए मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर दाना-पानी की व्यवस्था करने का आह्वान किया।

इस वृहद वितरण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री गिरधारीलाल जी शर्मा, महामंत्री दिनेश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दौलत जी त्रिलोकानी, श्री रमाकांत जी शर्मा एडवोकेट, उपाध्यक्ष श्री सुनील जी वर्मा, श्री रमेश कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष श्री दीपक गोयल, संगठन मंत्री श्री विकल्प जोशी, श्री राजेंद्र जी खंडेलवाल, श्री राजवीर शर्मा, श्री अनूप जी गुप्ता, श्री प्रभुदयाल जी विजयवर्गीय, श्री महेश जी धाभाई, श्री किशन जी चित्तौड़िया, श्री ताराचंद जी चावला, श्री अनिल जी गोलीमार, श्री रतन सैनी, श्रीमती मीना पारीक, श्रीमती रजनी जी पांडे, श्री राजेश जी वर्मा, श्री दिनेश खंडेलवाल, श्री कमलेश नानकानी, पूर्व पार्षद श्री विक्रम सिंह जी तंवर, श्री हरवेंद्र सिंह एडवोकेट, श्रीमती हेमलता चौहान, श्री अमित पारीक, श्री अशोक झामानी, पूर्व पार्षद श्री भूपेंद्र मीणा, श्री भारत रंगवानी, श्री दीपक धीर और श्री गिरधारी इसरानी सहित सभी कार्यकारी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी सदस्यों ने चित्रकूट पार्क एवं नगर निगम कॉलोनी के पार्कों में परिंडे स्थापित किए और आगंतुकों को अपने घरों पर परिंडे बांधने हेतु वितरित किए।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story