यपुर, 23 अप्रैल 2026: अमेज़ॉन.इन पर ₹1000 से कम मूल्य के प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस लागू होने के बाद राजस्थान, विशेषकर जयपुर के सैलर्स ने तेज़ी से विस्तार दर्ज किया है। राज्य में अब 1,47,000 से अधिक सैलर्स सक्रिय हैं और नए सैलर्स के रजिस्ट्रेशन में साल-दर-साल 77 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो ई-कॉमर्स सेक्टर में तेजी से बढ़ते विश्वास और भागीदारी को दर्शाता है।

इस विकास के साथ अमेज़ॉन ने जीरो रेफरल फीस का दायरा 10 गुना से अधिक बढ़ाते हुए 2025 के 1.2 करोड़ प्रोडक्ट्स से बढ़ाकर 12.5 करोड़ से अधिक प्रोडक्ट्स तक कर दिया है। यह लाभ विशेष रूप से फैशन, होम, किचन और इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज़ जैसी रोजमर्रा की श्रेणियों पर लागू है। ₹1000 से कम मूल्य वाले प्रोडक्ट्स पर जीरो रेफरल फीस और ₹300 से कम मूल्य वाले प्रोडक्ट्स पर इज़ी शिप फीस में 20 प्रतिशत की कमी से सैलर्स को कुल फीस में 70 प्रतिशत तक की बचत हो रही है। इस बचत का उपयोग सैलर्स अपने सलेक्शन, प्राइसिंग और कस्टमर एक्विज़िशन को मजबूत करने में कर रहे हैं।

अमेज़ॉन की दीर्घकालिक रणनीति के तहत 2030 तक भारत में 35 बिलियन डॉलर से अधिक निवेश किया जाएगा, जो पहले किए जा चुके लगभग 40 बिलियन डॉलर के निवेश के साथ मिलकर बिज़नेस विस्तार, ए.आई संचालित डिजिटाईज़ेशन, एक्सपोर्ट ग्रोथ और रोजगार सृजन पर केंद्रित होगा।

अमेज़ॉन इंडिया के सीनियर मैनेजर, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, समीर ललवानी ने बताया कि फीस संशोधन के मात्र दो हफ्तों में राजस्थान के सैलर्स ने उल्लेखनीय तेजी दिखाई है। जयपुर, उदयपुर और जोधपुर के विक्रेता अपनी प्रोडक्ट लिस्टिंग का विस्तार कर रहे हैं और बचत को बिज़नेस वृद्धि में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया को सरल बनाकर, कम लागत संरचना और उन्नत टूल्स के माध्यम से सस्टेनेबल विकास को बढ़ावा दे रही है। ए.आई आधारित टूल्स सैलर्स को डेटा आधारित निर्णय लेने, नए अवसर पहचानने और डिमांड जनरेशन प्रोग्राम के जरिए विस्तार करने में सक्षम बना रहे हैं।

अमेज़ॉन.इन के सैलर और पोलस्टार ईटेल के मालिक प्रतीक गुप्ता ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से मेन्स कैज़्युअल, फॉर्मल और एथनिक वियर बेच रहे हैं। हालिया फीस राहत और निरंतर सपोर्ट से उनके व्यवसाय को व्यापक ग्राहक आधार मिला है, जिससे पोर्टफोलियो विस्तार और ग्राहक अनुभव में सुधार संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में उनका व्यवसाय 60 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ा है और अब बेहतर गुणवत्ता, किफायती सलेक्शन, बेहतर कैटलॉग, तेज डिलीवरी और आकर्षक ऑफर्स के साथ और तेज वृद्धि की उम्मीद है।

अमेज़ॉन सैलर्स के लिए ऑनबोर्डिंग से लेकर विस्तार तक हर चरण को सरल बना रहा है, जिससे वे बचत को विकास में पुनर्निवेश कर सकें। सैलर्स प्रतिस्पर्धी मूल्य निर्धारण के माध्यम से ग्राहकों को लाभ दे सकते हैं, जिससे मांग में वृद्धि होती है। ऑटोमेटेड प्राइसिंग, डील, कूपन और बाय 2 गेट 1 जैसे डिमांड जनरेशन टूल्स कन्वर्ज़न बढ़ा रहे हैं। सैलर असिस्टेंट और जेनएआई पॉवर्ड कोपायलट प्राइसिंग, लिस्टिंग, विज्ञापन, फुलफिलमेंट और कंप्लायंस में त्वरित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। एआई आधारित लिस्टिंग टूल्स कंटेंट निर्माण को तेज बनाते हैं, जबकि प्रोडक्ट अपॉर्च्युनिटी एक्सप्लोरर ग्राहक डेटा के आधार पर उच्च संभावनाओं वाले प्रोडक्ट्स की पहचान करता है। अमेज़ॉन एड्स एडैप्टिव कैम्पेन, प्रीपेड वॉलेट्स और टीवी स्ट्रीमिंग जैसे स्केलेबल विज्ञापन समाधान उपलब्ध कराता है, वहीं क्रिएटिव ऑटोमेशन व्यवसायों को प्रभाव मापने और विस्तार करने में सक्षम बनाता है।

सैलर्स के प्रशिक्षण के लिए सैलर यूनिवर्सिटी, सैलर कनेक्ट और न्यू सैलर लर्निंग पाथ जैसे संरचित कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जबकि मेगा सलेक्शन सैलर रिवार्ड प्रोग्राम जैसे अभियान उन्हें स्थानीय बाजारों से आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर पर ग्राहकों तक पहुंचने में मदद करते हैं।

इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश के तहत अमेज़ॉन ने राजस्थान में मजबूत फुलफिलमेंट और डिलीवरी नेटवर्क विकसित किया है। राज्य में वर्तमान में 2 फुलफिलमेंट सेंटर, 1 सॉर्टेशन सेंटर, लगभग 106 अमेज़ॉन-ओन्ड और पार्टनर डिलीवरी स्टेशन तथा लगभग 474 हब डिलीवरी पार्टनर सक्रिय हैं।

भारत में अमेज़ॉन.इन से जुड़ने वाले नए सैलर्स में 50 प्रतिशत सालाना वृद्धि और राजस्थान में तेज़ विस्तार के साथ सैलर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। यह पहल सैलर्स को अपना सलेक्शन बढ़ाने, प्रतिस्पर्धी मूल्य तय करने और डिजिटल अर्थव्यवस्था में प्रभावी विस्तार करने में सक्षम बना रही है, जिससे ई-कॉमर्स क्षेत्र में नई गति और व्यापक आर्थिक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story