जयपुर में अलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव (एआईएसी) सीजन 2 का भव्य शुभारंभ
जयपुर में अलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव (एआईएसी) सीजन-2 का भव्य शुभारंभ, जिसमें देशभर के ज्योतिषाचार्य, वास्तु विशेषज्ञ और आध्यात्मिक गुरु शामिल हुए। महिला ज्योतिष, वास्तु और भविष्य विज्ञान पर चर्चा के साथ आयोजन में ग्लैमर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समावेश।

जयपुर, 21 दिसंबर। वैदिक विज्ञानों की प्राचीन परंपरा को आधुनिक युग की चेतना से जोड़ते हुए जयपुर में आज अलमाइटी इंटरनेशनल एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव (एआईएसी) सीजन-2 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। ऑलमाइटी इंटरनेशनल के नेतृत्व में और इंटरनेशनल वास्तु अकादमी के सहयोग से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव ने भारतीय ज्योतिष, वास्तु और आध्यात्मिक परंपराओं को एक मंच पर प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वासुदेव देवानी ने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को गौरवान्वित किया। उद्घाटन समारोह दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें डॉ. रोशनी टाक, स्वामी अमित देव, अनूपम जॉली, पं. अशोक दीक्षित, डॉ. ए.के. दुबे, पद्मेश कानपुर, अजय भाम्बी, स्वामी पद्मनाभ महाराज, पं. ज्योति शर्मा, डॉ. विनोद शर्मा, पं. सतीश शर्मा और डॉ. मेघा शर्मा ने भाग लिया।
एआईएसी की संस्थापक डॉ. मेघा शर्मा और पेट्रोन पं. सतीश शर्मा ने स्वागत भाषण में कॉन्क्लेव के उद्देश्य और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी पद्मनाभदेवाचार्य महाराज के आध्यात्मिक संबोधन ने उपस्थित जनसमूह को आत्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण किया। मेडिटेशन मंत्र सत्र के दौरान निर्मला सेवानी ने वातावरण को ऊर्जावान बनाया।
कार्यक्रम के महिला ज्योतिष ऑरा सत्र में आरजे देवांगना ने महिलाओं और उनके व्यक्तिगत ग्रह-नक्षत्रों से जुड़ी जानकारी पर चर्चा की। डॉ. मेघा शर्मा, पं. ज्योति शर्मा, डॉ. रोशनी टाक और पूजा शर्मा ने इस निष्कर्ष पर जोर दिया कि महिलाओं को केवल परिवार के बारे में ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत जीवन और संतुलन के लिए भी ज्योतिषीय मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
इसके अलावा “फ्यूचर ऑफ इंडिया” और “वास्तु – एक वैज्ञानिक दृष्टिकोण” जैसे विषयों पर प्रस्तुत सत्रों ने कार्यक्रम को बौद्धिक गहराई दी। हेवा हैवन रिसोर्ट के रविंद्र फैशन शो, जेमस्टोन एवं ज़ोडिएक साइन ज्वेलरी शोकेस और विशेष परफ्यूम लॉन्च ने कॉन्क्लेव में ग्लैमर और क्रिएटिविटी का रंग भर दिया। पहले दिन का समापन सम्मान समारोह, म्यूजिकल नाइट और नेटवर्किंग सेशंस के साथ हुआ, जिसने एआईएसी सीजन-2 की मजबूत और यादगार शुरुआत सुनिश्चित की।
इस आयोजन ने न केवल भारतीय ज्योतिष और वास्तु विज्ञान को एक मंच पर प्रस्तुत किया, बल्कि महिलाओं और युवाओं के लिए आत्मिक और ज्ञानवर्धक सत्रों के माध्यम से एक प्रेरक संदेश भी दिया।
- जयपुर एस्ट्रोलॉजी कॉन्क्लेव 2025AlMighty International Astrology Conclave Jaipurएआईएसी सीजन-2 उद्घाटन जयपुरJaipur astrology conclave season 2महिला ज्योतिष सत्र जयपुरFuture of India astrology session Jaipurवास्तु वैज्ञानिक दृष्टिकोण सम्मेलन जयपुरMeditation mantra session Jaipurस्वामी पद्मनाभ महाराज आध्यात्मिक सत्रJaipur gemstone zodiac jewelry showcaseरविंद्र फैशन शो जयपुरअलमाइटी इंटरनेशनल ज्योतिष कार्यक्रमDr Megha Sharma astrology Jaipurपं. सतीश शर्मा कॉन्क्लेव Jaipurराष्ट्रीय स्तर ज्योतिष सम्मेलन जयपुर

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
