जेईई एडवांस्ड 2026: एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने लहराया परचम, प्रखर शर्मा सिटी टॉपर
जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणामों में एलन जयपुर के 53 विद्यार्थियों ने टॉप 5000 में जगह बनाई, प्रखर शर्मा ने 69वीं रैंक के साथ जयपुर टॉप किया।

जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों के बाद एलन जयपुर संस्थान में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सफल विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों की तस्वीर।
जेईई एडवांस्ड 2026 के घोषित परिणामों में एलन जयपुर के क्लासरूम विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का शानदार परिचय दिया है। इस गौरवपूर्ण सफलता की जानकारी देते हुए एलन के जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट अरुण जैन ने बताया कि प्रखर शर्मा ने 69वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) हासिल कर जयपुर सिटी टॉपर बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। वहीं, रुचित अग्रवाल ने 99वीं रैंक के साथ जयपुर सिटी सेकंड टॉपर का स्थान प्राप्त किया और चयनिका मंडल ने 279वीं रैंक हासिल कर जयपुर सिटी गर्ल्स टॉपर बनने का गौरव अर्जित किया है।
संस्थान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। एलन जयपुर के 2 विद्यार्थियों ने टॉप-100, 4 ने टॉप-200, 8 ने टॉप-500, 17 ने टॉप-1000, 21 ने टॉप-1500, 26 ने टॉप-2000 तथा 53 विद्यार्थियों ने टॉप-5000 में स्थान बनाकर शहर का नाम रोशन किया है। प्रमुख सफल विद्यार्थियों में दक्ष सेहरा (AIR 179), भव्य गर्ग (AIR 184), लक्षित सिनसिनवार (AIR 286), श्रेष्ठ जसोरिया (AIR 310), नेहल जैन (AIR 436), कोविद सिंघल (AIR 584), दक्ष खंडेलवाल (AIR 594), अवनीश अग्रवाल (AIR 643), कृष जांगिड़ (AIR 761), साहुल चौधरी (AIR 867), जाह्नवी सिंघल (AIR 894), आर्यन सक्सेना (AIR 941), श्रेयश जैन (AIR 955), चिराग सिसोदिया (AIR 957) और अक्षत अग्रवाल (AIR 1007) शामिल हैं।
अरुण जैन ने इस उपलब्धि का श्रेय एलन जयपुर की सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्था, अनुभवी फैकल्टी टीम, नियमित मूल्यांकन प्रणाली और विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत को दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संस्थान भविष्य में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा। उल्लेखनीय है कि एलन ने अब तक आईआईटी-जेईई में 7 बार ऑल इंडिया रैंक-1 दी है और अपने इतिहास में दूसरी बार ऑल इंडिया रैंक-1, 2 और 3 को दोहराया है, जैसा कि वर्ष 2016 में हुआ था। देशभर में एलन के विद्यार्थियों ने टॉप-10 में 6, टॉप-50 में 24 और टॉप-100 में 41 स्थान प्राप्त किए हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर एलन के कोटा क्लासरूम स्टूडेंट शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। इसी क्रम में कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ AIR-2 और जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ AIR-3 प्राप्त की है। साथ ही, एलन कोटा क्लासरूम की आरोही देशपांडे 280 अंकों के साथ AIR-77 प्राप्त कर ऑल इंडिया गर्ल्स टॉपर बनी हैं। ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में भी एलन के यशवर्धन ने 52वीं रैंक हासिल कर संस्थान का परचम लहराया है। यह परिणाम सिद्ध करता है कि राष्ट्रीय स्तर पर टॉप रैंकर्स तैयार करने में एलन देश का सबसे सफल संस्थान है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
