अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार, 10.05.2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी के नेतृत्व में छोटी चौपड़ स्थित सीताराम जी के मंदिर में प्रातः 11 बजे आयोजित की गई। बैठक में बेजुबान पक्षियों के संरक्षण के उद्देश्य से “एक परिवार एक परिण्डा” अभियान के साथ राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। यह अभियान दिनांक 13 मई 2026 (बुधवार) से प्रारंभ होकर 21 जून 2026 (रविवार) तक संचालित किया जाएगा।

राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान एवं “एक परिवार एक परिण्डा” कार्यक्रम के लिए नीरज नाटाणी को संयोजक तथा अजय नाटाणी एवं कपिल नाटाणी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि 21 जून 2026 तक सदस्य बनने वाले ही आगामी द्विवार्षिक चुनाव में भाग लेने के पात्र होंगे।

अभियान को तीन चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रथम चरण जयपुर शहर, द्वितीय चरण प्रदेशभर एवं तृतीय चरण राष्ट्रव्यापी स्तर पर संचालित होगा। इसके लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कोषाध्यक्ष अंकित नाटाणी द्वारा आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही राष्ट्रीय साधारण सभा (आम सभा) दिनांक 28 जून 2026 (रविवार) को गंगामाता मंदिर, स्टेशन रोड जयपुर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी, उपाध्यक्ष सुधीर नाटाणी, भूतपूर्व अध्यक्ष ताराचंद नाटाणी, महामंत्री गोविन्द नाटाणी, संगठन मंत्री गोविन्द सहाय नाटाणी, संयुक्त मंत्री महेश नाटाणी, कपिल नाटाणी, प्रचार मंत्री नीरज नाटाणी, कोषाध्यक्ष अंकित नाटाणी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल नाटाणी एवं अजय नाटाणी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

यह अभियान संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जो आने वाले समय में व्यापक जनभागीदारी का आधार बनेगा।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story