अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति (एबीएनपी) की वर्ष 2026-28 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार 19.07.2026 को जयपुर में आयोजित किया गया। समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षणता एवं सामाजिक उत्थान के साथ संगठन को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

एबीएनपी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने बताया कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी के नेतृत्व में प्रातः 11 बजे गुलाबगढ रिसोर्ट, महिमा नगर, राधानिकुंज, ईस्काॅन रोड, मानसरोवर जयपुर में आयोजित हुआ।

समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सुधीर नाटाणी, महामंत्री गोविन्द नाटाणी, कोषाध्यक्ष कपिल नाटाणी, संगठन मंत्री गोविन्द सहाय नाटाणी, प्रचारमंत्री नीरज नाटाणी, कार्यालय मंत्री राहुल नाटाणी सहित 21 कार्यकारिणी सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी को खण्डेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता तुंगावाला एवं सोहन लाल तांबी के सानिध्य में शपथ दिलाई गई। इस दौरान स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, वरिष्ठ नागरिक सम्मान, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारदर्शी और उत्तरदायी संगठनात्मक कार्य प्रणाली को लेकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष दीनदयाल नाटाणी, ताराचंद नाटाणी, गोपाल लाल नाटाणी, पूर्व महामंत्री विनोद नाटाणी सहित समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के साथ एबीएनपी की नई कार्यकारिणी ने संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Story