जयपुर में एबीएनपी की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 19 जुलाई को होगा
जयपुर में अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति की वर्ष 2026-28 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 19 जुलाई को आयोजित होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी के नेतृत्व में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।

अखिल भारतीय नाटाणी परिवार समिति (एबीएनपी) की वर्ष 2026-28 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 19.07.2026 को जयपुर में आयोजित किया जाएगा। नव निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री गोविन्द नाटाणी ने इसकी जानकारी दी।
गोविन्द नाटाणी ने बताया कि नव मनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी के नेतृत्व में यह शपथ ग्रहण समारोह प्रातः 11 बजे गुलाबगढ रिसोर्ट, महिमा नगर, राधानिकुंज, ईस्काॅन रोड, मानसरोवर जयपुर में आयोजित होगा।
समारोह में नव निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। इसमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचारमंत्री, कार्यालय मंत्री सहित कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी को यह शपथ खण्डेलवाल वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता तंुगावाला, सोहन लाल तांबी एवं आर.सी. गुप्ता के सानिध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल नाटाणी के नेतृत्व में दिलाई जाएगी। एबीएनपी की नई कार्यकारिणी के गठन के बाद होने वाला यह समारोह संगठन की आगामी कार्यप्रणाली के लिए महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
