अजमेर मंडल में रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित
मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए लिया जा रहा ट्रेफिक ब्लॉक, साबरमती-जोधपुर सहित कई रेलसेवाएं रहेंगी बंद।

अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर आउवा-भिंवालिया स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 605 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते रेल यातायात व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि ब्लॉक अवधि के दौरान कई रेलसेवाएं रद्द, मार्ग परिवर्तित तथा रेगुलेट रहेंगी।
जोधपुर-साबरमती रेलसेवा गाड़ी संख्या 14821 दिनांक 14 मई और 15 मई 2026 को प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेगी, जबकि साबरमती-जोधपुर रेलसेवा गाड़ी संख्या 14822 दिनांक 15 मई और 16 मई 2026 को रद्द रहेगी।
हनुमानगढ़-दादर रेलसेवा गाड़ी संख्या 14707, जो 15 मई 2026 को हनुमानगढ़ से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनवाल, भीलडी और पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, सोमेश्वर, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, पिंडवाड़ा, आबूरोड, पालनपुर और ऊंझा स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा गाड़ी संख्या 20944, जो 15 मई 2026 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया लूनी-भीलडी-महेसाना होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनवाल, भीलडी और पाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा पाली मारवाड़, सुमेरपुर जवाई बांध, आबूरोड और पालनपुर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा गाड़ी संख्या 20943, जो 14 मई 2026 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर और समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जबकि पालनपुर, आबूरोड, सुमेरपुर जवाई बांध और पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
बैंगलुरू-जोधपुर रेलसेवा गाड़ी संख्या 20694, जो 13 मई 2026 को बैंगलुरू से रवाना हुई है, परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर और समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जंक्शन और पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
हडपसर-जोधपुर रेलसेवा गाड़ी संख्या 20496, जो 14 मई 2026 को हडपसर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर और समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, रानी, सोमेश्वर, मारवाड़ जंक्शन और पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा गाड़ी संख्या 19223, जो 15 मई 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा पाटन, भीलडी, मारवाड़ भीनवाल, जालोर और समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जबकि ऊंझा, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, सुमेरपुर जवाई बांध, फालना, मारवाड़ जंक्शन और पाली मारवाड़ स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
साबरमती-जोधपुर रेलसेवा गाड़ी संख्या 12462, जो 15 मई 2026 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा भीलडी और जालोर स्टेशनों पर ठहराव करेगी तथा पालनपुर, आबूरोड, फालना और पाली मारवाड़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा गाड़ी संख्या 14701, जो 14 मई 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग वाया अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वडोदरा होकर संचालित होगी। यह रेलसेवा भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच और मंदसौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण ब्यावर, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, सोमेश्वर, जवाली, रानी, फालना, सुमेरपुर जवाई बांध, मोरी बेड़ा, नाना, पिंडवाड़ा, स्वरूपगंज, आबूरोड, पालनपुर, छापी, सिद्धपुर, ऊंझा, महेसाना, कलौल, साबरमती, अहमदाबाद, नडियाद और आणंद स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
इसके अतिरिक्त जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा गाड़ी संख्या 12479, जो 15 मई 2026 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, मारवाड़ जंक्शन स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी। वहीं साबरमती-ग्वालियर रेलसेवा गाड़ी संख्या 22548, जो 15 मई 2026 को साबरमती से रवाना होगी, आबूरोड-भिंवालिया स्टेशनों के मध्य 20 मिनट रेगुलेट रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर आरसीसी बॉक्स लॉचिंग कार्य के कारण आगामी दिनों में रेल संचालन पर व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
